Muskan Quotes In Hindi

हर रोज जब आप उठे, आइना देखे,
और खुद के लिए एक अच्छी मुस्कान दे,
मुस्कान जीवन का पवित्र उपहार है !!
अगर किसी परिस्थिति के लिए
आपके पास सही शब्द नहीं है
तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये,
शब्द उलझा सकते है पर
मुस्कराहट हंमेशा काम कर जाती है !!
मुस्कुराने से जिन्दगी के,
आधे दुःख दूर हो जाते है !!
दिल्लगी कर जिन्दगी से दिल लगाकर चल,
जिन्दगी है थोड़ी, थोडा मुस्कुरा के चल !!
मीठी जुबान रख, न अभिमान रख,
दिल भी अच्छा रख, अच्छा ईमान रख,
तेरे आंसुओ की लोग किंमत लगायेंगे,
इसलिए कहता हूँ की चेहरे पे मुस्कान रख !!
दर्द कैसा भी हो आँखें नम न करो,
रात काली ही सही गम न करो,
एक सितारा बनो और जगमगाते रहो,
जिन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो !!
मुस्कुरा कर देखो तो सारा जहाँ रंगीन है,
वर्ना भीगी पलकों से तो आइना भी धुंधला नजर आता है !!
हँसते हुए लोगो की सांगत,
इत्र की दूकान जैसी होती है,
कुछ न खरीदो तो भी,
रूह तो महका ही देती है !!
कहीं भी रहिये मुस्कुराते रहिये,
गम का जश्न मनाते रहिये,
जीने की हिम्मत कभी मत हारिये,
तनहा हो तो कोइ गीत गुनगुनाते रहिये !!
अश्क अनमोल है खो न देना कहीं,
इनकी हर एक बूंद है मोतियों सी हसीं,
इनको हर आँख से तुम चुराते रहो,
जिन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो !!
बिखरने दो होठों पर हँसी की फुहारों को,
प्यार से बात कर लेने से कोई दौलत कम नहीं होती !!
आइना है जिन्दगी,
ए मेरे दोस्त तू मुस्कुरा,
जिन्दगी भी मुस्कुरा देगी !!
किसीको ख़ुशी न दे पाओ गर तो कोइ बात नहीं,
लेकिन दुसरे की ख़ुशी छिनने का हक़ भी तो नहीं,
एक मुस्कराहट है जो दे सकते है हम,
वरना इस भाग दौड़ में खुद से हमें फुरसत ही नहीं !!
एक सच्ची मुस्कान से
मुस्कान पाने वाला मालामाल हो जाता है,
जबकि मुस्कान देने वाला
दरिद्र नहीं होता है !!
शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती है !! एक मुस्कराहट हजारों दुखों को,
सैंकड़ो मिल दूर फेंक देती है !!
सब रोगों की एक दवाई,
हँसना सीखो मेरे भाई !!

Ads go here

Comments