Swarth Quotes In Hindi

सुना था कभी किसीसे,
की ये दुनिया मोहोब्बत से चलती है,
करीब से जाना तो समझे,
ये स्वार्थ की दुनिया है,
बस जरुरत से चलती है !!
अक्सर सूखे हुए होठों से ही
होती है मीठी बातें,
प्यास बुझ जाए तो
अल्फाज और इन्सान दोनों बदल जाते है !!
मुझे किसी को मतलबी
कहने का कोई हक़ नहीं,
मैं तो खुद अपने रब को
मुसीबतों में याद करता हूँ !!
कभी-कभी समय के परिवर्तन से
मित्र भी शत्रु बन जाते है,
और शत्रु भी मित्र
क्योंकि स्वार्थ बहुत ही बलवान है !!
ये स्वार्थ की दुनिया है
और इस स्वार्थी दुनिया में,
अच्छइयां ऐसे खो जाती है
जैसे समुन्दर में नदियाँ !!
हे स्वार्थ तेरा शुक्रिया !
एक तू ही है,
जिसने लोगो को
आपस में जोड़ कर रखा है !!
भाई-भाई के बीच मनमुटाव
और स्वार्थ का त्याग कीजिए,
नहीं तो आपका घर
नरक बन जाएगा,
भाई के प्रति प्रेम और
त्याग की भावना अपनाइये,
घर का स्वर्ग सुरक्षित रहेगा !!
बिना स्वार्थ के तो इश्वर से भी
रिश्ता नहीं रखता इन्सान,
इक्कीस रुपये के प्रसाद में
पूरी दुनिया की लालसा रखता है,
और वो भी चढ़ाएगा
काम पूरा होने के बाद !!
स्वार्थ से रिश्ते बनाने की
कितनी भी कोशिश करो यह बनेगा नहीं,
और प्यार से बने रिश्तें को तोड़ने की
कितनी भी कोशिश करो यह टूटेगा नहीं !!
अपना साया भी कितना खुदगर्ज होता है,
चिलचिलाती धुप हो तो आड़ में होता है,
अगर अँधेरा हो जाए तो साथ छोड़ देता है !!
अब वफ़ा की उम्मीद भी किससे करे भला,
मिटटी के बने लोग कागजों में बिक जाते है !!
अन्दर से हर इन्सान स्वार्थी होता है,
हमें इस बात को समझ लेना चाहिए,
अन्यथा हम पूरी जिन्दगी लोगो पे
स्वार्थी होने का इल्जाम लगाते रहेंगे !!
बात मतलब की हो तो
सब समझ लेते है,
पर बात का मतलब समझना
किसीको नहीं आता !!
अगर आप लोगों की जरुरत नहीं है,
तो फिर लोगों को आपकी जरुरत नहीं है !!
वक्त बीत जाए तो
लोग भुला देते है,
बेवजह लोग अपनों
को भी रुला देते है,
जो दिया रात भर
रौशनी देता है,
सुबह होते ही लोग
उसे भी बुझा देते है !!
दुनिया का उसूल है,
जब तक काम है
तब तक नाम है,
बाकी दूर से ही सलाम है !!

Ads go here

Comments