Pati Patni Ki Ladai Jokes

एक कंजूस पति हाथ को चाकू से काट रहा था।पत्नी (पति से)- ये क्या कर रहे हो आप?कंजूस पति - टेंशन न ले, डेटॉल की बोतल फूट गयी है, ऐसे ही बेकार जाएगी। तू भी आ जा तेरे भी उंगली काट देता हूं।
एक शादीशुदा आदमी मंदिर में भगवान से पूछता है, हे प्रभु! तूने बचपन दिया उसे छीन लिया, ऐशो आराम दिया उसे छीन लिया, पैसा दिया तो बर्बाद हो गया, और अब ये पत्‍‌नी दी तो उसे देकर ही भूल गया..
पत्नी (पति से)- मेरा बर्थ डे गिफ्ट कहां है?पति (पत्नी से)- वो सड़क पर रेड कलर की कार देख रही हो?पत्नी- खुशी से उछल जाती है अरे वाह..पति- इसी कलर की नेलपॉलिश तेरे लिए लाया हूं।
एक बार एक पति अखबार पढ़ रहा होता है की तभी अचानक पीछे से आकर उसकी पत्नी उसे जोरदार घूंसा मारती है।पति दर्द से तड़पता हुआ उस से पूछता है, क्या हुआ?पत्नी- तुम्हारी शर्ट की जेब में एक कागज मिला है, जिस पर मैरी लिखा हुआ है।पति- ओह वो! तुम्हें याद है, पिछले सप्ताह मैं ट्रेकिंग पर गया था तो वहां पर मैंने जिस घोड़ी की सवारी की थी, मैरी उसका नाम था।अगले दिन जब पति दफ्तर से वापस आया तो बीवी ने फिर उसे एक जोरदार घूंसा रसीद कर दिया।पति ने फिर तड़पकर उससे पूछा, अब क्या हुआ?पत्नी- तुम्हारी घोड़ी का फोन आया था।
जो आपको आंखें बंद करके प्रेम करें वो है- गलफे्रंडजो आपकी आंखें बंद होने पर भी प्रेम करें वो है- मांजो आपको आंखें दिखा-दिखाकर प्रेम करे वो हैं- पत्नी
एक आदमी अपने घर पर फिल्म देख रहा था तो, वह एक दम से चिल्लाया.., रुक जाओ, घोड़े से उतर जाओ, यह एक जाल है उतर जाओ।पत्नी हैरानी से भागती-भागती आयी और पूछा..पत्नी- क्या हो गया? क्या देख रहे हो तुम?पति- हमारी शादी की डीवीडी देख रहा हूं।
पति (पत्नी से)- तुम खाना बहुत अच्छा बनाती हो।पत्नी- तुम जितना भी मस्का लगाओ, खाना तुम्हें ही बनाना पड़ेगा।
जानलेवा होती है पत्नी-अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? पति-शायद मैं भी मर जाऊंगा। पत्नी-क्यों? पति-कभी-कभी ज्यादा खुशी जानलेवा होती है।
बुरा नहीं चाहा!!! पत्नी- तुमने कभी सोचा है कि मेरी शादी किसी और से हो जाती तो क्या होता?पति-नहीं मैंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा!!!
लेटे हो पति अपनी पत्नी के गोद में लेटा हुआ था और पत्नी ने प्यार से अपने पति से पूछा- पत्नी-कैसा लग रहा है जी पति: ऐसा लग रहा है जैसे भगवान विष्णु शेषनाग की गोद में लेटे हों।
चल झूठी!!! पति-सम्मोहन क्या होता है। पत्नी-किसी को अपने कंट्रोल में करके अपनी मर्जी का काम करवाना। पति; चल झूठी!!! उसे तो शादी कहते हैं।
पत्नी (पति से)- शर्म नही आती, दूसरी औरत को घूर-घूर कर देख रहे हो.अब तुम शादीशुदा हो..!पति- ऐसा कहां लिखा है कि उपवास हो तो खाने का मेन्यू भी नही देख सकते
जब 2 भारतीय युगल एक दूसरे से मिलते हैं तो- पत्नियां एक दूसरे के कपड़े, गहने, हैंडबैग, फुटवियर, हेयर स्टाइल आदि को गौर से देखतीं हैं, और पति क्या देखते हैं?..पति एक दूसरे की पत्‍ि‌नयों को गौर से देखते हैं !!!
एक आदमी की पत्नी मॉल में कहीं इधर-उधर हो गई।थोड़ी दूर यहां-वहां देखने के बाद वह एक खूबसूरत सेल्सगर्ल के पास पहुंचा और बोला - क्या आप पांच मिनट मेरे पास खड़े रहकर बातें कर सकती हैं?सेल्सगर्ल- क्यों? इससे आपको क्या फायदा होगा?आदमी- दरअसल मेरी पत्नी यहीं-कहीं गुम हो गई है और मुझे दिख नहीं रही जैसे ही वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी सीधी गोली की तरह यहां चली आएगी!
पत्नी अपने पति से बोली - रात को तुम सपने में मुझे गालियां दे रहे थे और मेरे मां-बाप को कोस रहे थे, क्यों ?पति ने कहा- झूठ बोलती हो तुम ! मैं उस वक्त सोया ही नहीं था।
एक बार एक पति और पत्नी में लड़ाई हो जाती है, तो पति परेशान हो कर बाजार जाता है और आत्महत्या करने के इरादे से एक बोतल जहर ले कर आ जाता है।घर लौटकर वह अपनी पत्नी से कहता है।पति- मैं तुम्हारी रोज की किटकिट से परेशान हो गया हूं और इसीलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं, और इतना कहकर वह जहर की बोतल अपने मुंह में उड़ेल लेता है।परंतु जहर खाने के बाद उसकी मौत होने के बजाये उसकी तबियत खराब हो जाती तो पत्नी गुस्से से उससे कहती है।पत्नी- तुम कोई काम ढंग से नहीं कर सकते, सौ बार तुमसे कहा है कि चीजें देखकर खरीदा करो पैसे भी गए और जिस काम के लिए जहर लाए थे वो भी नहीं हुआ।
छोटे कस्बे की रहने वाली एक महिला को मुंबई में नौकरी मिल गई। वह अकेली ही नौकरी ज्वाइन करने पहुंची, वहां कंपनी ने उसे रहने के लिए एक फ्लैट भी दे दिया।महिला ने सोचा कि अपने पति को सूचना दे दूं ताकि उन्हें चिंता न हो, उसने पति के लिए मोबाइल में एसएमएस लिखा परन्तु गलती से गलत नंबर पर भेज दिया।जिस आदमी को वह एसएमएस मिला उसकी पत्‍‌नी गुजर गई थी और वह अभी-अभी अंतिम संस्कार करके लौटा था।एसएमएस पढ़ते ही वह आदमी बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।आखिर ऐसा क्या लिखा था एसएमएस में आप भी पढि़ए -डियर, मैं सही-सलामत पहुंच गई हूं और यहां रहने के लिए अच्छी जगह भी मिल गई है, आप बिलकुल चिंता मत करना बस 1-2 दो दिन में ही आपको भी बुला लूंगी।
पति: जब मैं मर जाऊं तो सामने वालों को जरूर बुलाना। पत्‍‌नी: क्यों? पति: क्योंकि उनकी औरतें मुर्दा से लिपट-लिपट कर रोती है
पति और पत्‍‌नी होटल में गए तभी एक लड़की ने हैलो किया. पत्‍‌नी: कौन थी वो? पति: दिमाग खराब मत करो, मैं पहले से ही बहुत परेशान
पत्‍‌नी: देखिए न वो मुझे घूर-घूर के देख रहा है। पति: अरे वो कबाड़ी वाला है। बेकार माल पर नजर रखना उसकी आदत है।
पति: मेरी पत्‍‌नी खो गई है। पोस्टमास्टर: अंधे ये पोस्ट ऑफिस है पुलिस स्टेशन नहीं। पति: माफ करना, खुशी के मारे पता नहीं चल रहा कि कहां जाऊं।
पति: तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत बड़ा फायदा हुआ है। पत्‍‌नी: वो क्या? पति: मुझे अपने गुनाहों की सजा जीते जी मिल गई।
पत्नी ने पति को समझाते हुए कहा- देखो जी, तुम्हारा दोस्त जिस लड़की से शादी करना चाहता है वह लड़की अच्छी नहीं है, आप अपने दोस्त को मना क्यों नहीं करते?पति- मैं क्यों मना करूं ? उसने मुझे मना किया था क्या?
पत्‍‌नी: अगर मैं माउंटेन पर चढ़ जाऊं तो आप मुझे क्या दोगे? पति: पगली इसमें पूछने वाली क्या बात है? . . धक्का
पत्‍‌नी: आज इतना लेट कैसे हो गया? पति: वो क्या हो गया ना कि एक आदमी की 1000 रुपये की नोट गुम हो गयी थी। पत्‍‌नी: अच्छा .. तो तुम क्या उसे खोजने में मदद कर रहे थे? पति: नहीं .. मैं उस नोट पे खड़ा था
मरते समय पति ने अपनी पत्‍‌नी से कहा: मेरे मरने के बाद तुम रामलाल से शादी कर लेना। पत्‍‌नी ने आश्चर्य से पूछा: रामलाल से, लेकिन वह तो आपका सबसे बड़ा दुश्मन है!! पति ने कहा: हां, मैं उससे बदला लेना चाहता हूं।
पति (पत्नी को आवाज लगाते हुए)- आज मेरे सिर में बहुत दर्द हो रहा है जरा पड़ोस वाले शर्माजी के घर से विक्स की डिब्बी तो मांग लाना?पत्नी (पति से)- अरे वो नहीं देंगे।पति- साले एक नंबर के कंजूस हैं, चलो अपनी ही निकाल लो, मेरी टेबल की दराज में पड़ी है
याद में आधी पत्‍‌नी ने पति को चिट्ठी लिखी..मैं तुम्हारी याद में 15 दिनों में ही आधी हो गई हूं. मुझे लेने कब आ रहे हो? पति ने जवाब में लिखा..15 दिन और रुक जाओ!
दो दुकानदार आपस में बातचीत करते हुए..पहला- तुम कैसे जान पाते हो कि माल लेने वाले ग्राहक पति-पत्नी हैं या प्रेमी-प्रेमिका ?दूसरा - यदि चुपचाप खरीदारी करें तो समझो प्रेमी-प्रेमिका हैं और यदि केवल मोल-तोल करते हुए आपस में झगडें तो समझ लो कि पति-पत्नी हैं!
पत्‍‌नी से मंदिर के बाहर पति बोला, तुम यहीं रुक जाओ मैं दर्शन कर के आ जाता हूं। पत्‍‌नीक्यों?मुझे भी दर्शन करना है मैं भी आऊंगी। पति:अरे वो तो ठीक है पर मंदिर का भी कोई नियम-कायदा है। पत्‍‌नी:अच्छा वो कौन सा कायदा है जो मेरे मंदिर जाने पर पाबंदी लगाता है? पति:वो देखो सामने बोर्ड पे साफ-साफ लिखा हुआ है कि विस्फोटक सामग्री को अन्दर ले जाना मना है, तो मैं तुम्हें कैसे ले जाऊं।
पत्‍‌नी: जब तुम देशी पीते हो तो मुझे पारो कहते हो। बियर पीते हो तो डार्लिंग। पर आज भूतनी क्यों??? पति: आज मैंने स्प्राइट पी है, सीधी बात नो बकवासक्व!!
पत्‍‌नी: अगर मैं खो जाऊं तो तुम क्या करोगे?? पति: मैं अखबार मैं विज्ञापन दे दूंगा। पत्‍‌नी खुश होते हुए: क्या लिखोगे? पति: जिसको मिली उसकी
एक रात, एक उम्रदराज पति-पत्नी सोने की तैयारी में थे। पति को नींद आ रही थी जबकि पत्नी का मूड रोमांटिक हो रहा था।पत्नी बोली- तुम्हें याद है, शादी के बाद जब हम सोने जाते थे तो तुम मेरा हाथ थाम लेते थे।नींद में ही उसने हाथ बढ़ाकर पत्नी का हाथ अपने हाथ में ले लिया और फिर सोने की कोशिश करने लगा।कुछ देर बाद पत्नी ने फिर कहा- उसके बाद तुम मेरा चुंबन लिया करते थे।झल्लाते हुए उसने पत्नी के गाल का एक चुंबन लिया और फिर सोने लगा।कुछ सेकंड बाद बाद पत्नी फिर बोली- फिर तुम मेरी गर्दन पर काट लिया करते थे।
एक पार्टी में एक औरत ने अपने पास खड़ी औरत से पूछा- वह सुन्दर सी लड़की किधर गई जो शराब बांटती फिर रही थी?क्या आपको शराब की तलाश है? - उस स्त्री ने पूछा।नहीं, मुझे अपने पति की तलाश है
पत्नी (पति से)- क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?पति (पत्नी से)- नहींपत्नी- क्यों नहीं?पति- क्योंकि मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।
पत्नी (पति से)- सुनो जी जब आपने पहली बार मेरा घूंघट उठाया तो कैसा महसूस किया?पति (पत्नी से)- मां कसम मर ही जाता अगर टी.वी. पर आहट देखने की आदत न हो
पति-पत्‍‌नी में झगड़ा हो गया। पत्‍‌नी कुछ ज्यादा ही बोल गई।पति - मैं कहता हूं अपने शब्द वापिस लो।पत्नी - नहीं लूंगीपति (गुस्से से) - आखिरी बार कहता हूं अगर तुमने अपने शब्द पांच मिनट में वापिस नहीं लिए तो।पत्नी (ठंडे स्वर में ) - अगर मैंने पांच मिनट में अपने शब्द वापिस नहीं लिए तो..पति- तो.तो तुम्हें कितना समय चाहिए ?
एक फिल्म अभिनेता पत्‍‌नी को अपनी फिल्म दिखाने ले गया। पत्‍‌नी ने जब देखा कि उसका पति हीरोइन के साथ बड़े जोर-शोर से रोमांस कर रहा है तो उससे रहा नहीं गया।पति से बोली- तुम मुझे तो कभी इस तरह प्यार नहीं करते, इसे क्यों कर रहे हो?अभिनेता बोला- इसे प्यार करने के मुझे पचास लाख मिले हैं..
पत्नी (पति से)- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या आप तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे?पति (सोच कर) - नहीं कम से कम 2-3 महीने तो रुकना पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे
एक आदमी की बीवी लापता हो गई। उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तहार कुछ इस तरह छपवाया -मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है। जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा।वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा!
पत्नी (पति से)- शादी करने आये थे तब तो बहुत अकड़ के चल रहे थे। अब क्यों सहमे-सहमे से हो?पति (पत्नी से)- तब मैं अकेला नहीं था। पूरी बारात मेरे साथ थी!
पति प्रवचन सुनकर घर आया और पत्नी को गोद में उठा लिया।पत्नी- क्या गुरूजी ने रोमांस करने के लिए कहा है?पति - नहीं पगली, उन्होंने तो कहा है कि अपने दु:ख खुद उठाओ!!!
एक कैदी को जेल में अपनी पत्‍‌नी का पत्र मिला -प्रिय, मैं अपने घर के पीछे वाले बगीचे में नीबू के पौधे लगाना चाहती हूं। उन्हें रोपने का सही समय कौन सा है?कैदी जानता था कि जेल में आने वाले और जाने वाले सारे पत्र जेल प्रहरियों द्वारा पढ़ लिये जाते हैं। उसने पत्‍‌नी को जवाब लिखा- प्रिये, तुम कुछ भी करो, पर पीछे वाले बगीचे को हाथ मत लगाना क्योंकि वहीं तो मैंने अपना सारा धन गाड़ रखा है।लगभग दो सप्ताह बाद उसे पत्‍‌नी का का एक पत्र और मिला जिसमें लिखा था- प्रिय, तुम्हें विश्वास नहीं होगा पर तुम्हें पत्र लिखने के एक सप्ताह बाद कुछ लोग फावड़े लेकर आए और उन्होंने सारा बगीचा खोद डाला।कैदी ने जवाब में लिखा- प्रिये, अब तुम आराम से नीबू के पौधे रोप सकती हो।
उमा- आज मेरे पति का जन्मदिन है समझ में नहीं आता उन्हें क्या उपहार दूं?सीमा- उपहार अपनी पसंद का देना चाहती हो या उनकी पसंद का?उमा - उनकी की ही पसंद का देना ठीक रहेगा आखिर जन्मदिन तो उन्हीं का है न!सीमा - ठीक है तो फिर तलाक दे दो !
घर में ही है। लेकिन साथ ही उसे डर भी सताने लगा कि आज तो पत्नी जबरदस्त हंगामा करेगी। जैसे-तैसे डरते-डरते उसने आंखें खोलीं तो देखा कि घर में बिजली नहीं है और उसकी पत्‍‌नी बड़े प्यार से उसे पंखा झल रही है. उसके जागते ही पत्नी प्यार से बोली - जाग गए आप?बैठिये, मैं आपके लिए अभी चाय लेकर आती हूं।शराबी ने चुपचाप चाय पी ली। इसके बाद पत्नी बोली- मैं जरा सामान लेने बाजार जा रही हूं तब तक आप फ्रेश होकर नाश्ता कर लीजिए। गरमागरम नाश्ता किचन में तैयार रखा है। वापस आकर आपका मनपसंद खाना बनाऊंगी।शराबी सन्न था। उसे पत्नी के इस बदले व्यवहार की वजह समझ में नहीं आ रही थी। पत्नी के जाते ही उसने अपने बेटे को बुलाया और पूछा- बेटा, रात को क्या हुआ था?
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। -आखिर तुम मुझे समझती क्या हो? क्या मैं तुम्हारा पालतू कुत्ता हूं जो तुम्हारा हर हुक्म मानूं।पति जोर से चिल्लाया।- हे भगवान ! मुझे नर्क में भी जगह मत देना जो मैंने इन्हें कभी भी कुत्ता समझा हो। पत्नी ने आसमान की ओर देखकर कहा। फिर पति से बोली- और अब तुम मुझ पर इस तरह भौंकना बन्द करो!
एक आदमी एक खतरनाक शेरनी खरीदकर घर ले आया। उससे उसकी इस अनोखी खरीद की वजह पूछी गई तो उसने उदास स्वर में बताया- पिछले महीने मेरी बीबी चल बसी। अब उसके बिना घर बड़ा सूना-सूना लगता है मुझे..
पति (पत्नी से) - मैंने रात को सपना देखा!पत्नी (पति से) - क्या देखा?पति - कि तुम प्यार कर रही हो!पत्नी - किससे?पति - वही तो मैं पहचान नहीं सका! रात मैं बिना चश्मे के ही सो गया था !!!
पत्नी (पति से) - तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?पति (पत्नी से)- जितना शाहजहां मुमताज से करता था।पत्नी - तो क्या तुम मेरे लिए ताजमहल भी बनवाओगे?पति - बिलकुल! मैंने तो जगह भी देख रखी है। बस तुम्हारे मरने का इन्तजार कर रहा हूं !!!
बढ़ी हुई दाढ़ी लेकर जब एक आदमी अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा तो उसे उसका रंग ढंग बिल्कुल पसंद नहीं आया।-देखो रमेश! यह दाढ़ी तुम्हारे चेहरे पर अच्छी नहीं लगती। तुम हजामत बनवा लो प्लीज! रमेश ने दुखी होते हुए उत्तर दिया लेकिन मेरी पत्‍‌नी को मेरी दाढ़ी बहुत पसंद है। अगर मैंने दाढ़ी बनवाई तो वह बहुत नाराज होगी।- उसे नाराज होने दो! पर मुझे दाढ़ी अच्छी नहीं लगती! तुम्हे बनवानी ही पड़ेगी।प्रेमिका ने जोर देते हुए कहा।- देखो प्लीज! मान जाओ। मेरी बीबी बहुत गुस्सैल स्वभाव की है। मेरा खानापीना हराम कर देगी।रमेश ने चिरौरी करते हुए कहा
एक औरत अपने पति की कब्र पर पंखा झल रही थी। एक राहगीर उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गया। उसने पास जाकर कहा- बहन जी, अब तो यह मर गया है। अब इस पर पंखा झलने से क्या फायदा?औरत ने ठंडी सांस लेकर कहा- मैं इस कब्र को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए, औरत दूसरी शादी नहीं कर सकती
पत्नी (पति से)- शादी के पहले आप मेरे लिए रोज गिफ्ट लाते थे, पर अब नहीं लाते, क्यों?पति (पत्नी से)- कभी तुमने किसी मछुआरे को मछली पकड़ने के बाद उसे दाना डालते हुए देखा है ?
मीना- मेरे पति को छोड़कर आज तक किसी और ने मेरा चुम्बन नहीं लिया।टीना- इसका तुम्हें गर्व है या पश्चाताप ?
पत्नी (पति से)- तुम हमेशा मेरी फोटो अपने पास रखते हो और ऑफिस भी साथ में ही ले जाते हो क्यों?पति (पत्नी से)- जब भी कोई समस्या आती है चाहे कितनी ही मुश्किल क्यों न हो मैं तुम्हारी फोटो देख लेता हूं और समस्या गायब हो जाती है!पत्नी- देखा, तुमने मैं तुम्हारे लिए कितनी चमत्कारी और भाग्यशाली हूं!पति- हां बिल्कुल, मैं तुम्हारी फोटो को देखता हूं और अपने आप से कहता हूं कि क्या इससे बड़ी भी कोई समस्या हो सकती है
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था।पति- अब अगर तुमने एक शब्द भी और कहा तो मेरे अंदर का जानवर जाग जायेगा!पत्नी- ठीक है, ठीक है तुम्हारे अंदर जो जानवर बैठा है उसे जाग जाने दो भला चूहे से भी कोई डरता है . !!!
जज- तुम्हारी शिकायत है कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारे ऊपर बर्तन फेंकती है?पति- जी जज साहब।जज- कितने दिन से फेंकती है?पति- साहब जब से शादी हुई है तब से।जज- और तुम्हारी शादी को कितने साल हो गए हैं?पति- जी पांच साल।जज- तो तुमने पिछले पांच सालों में शिकायत क्यों नहीं की?पति- जी क्योंकि कल पहली बार उसका निशाना बराबर लगा है।
पत्नी (पति से)- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की. कैन यू बिलीव दैट?पति (पत्नी से)- और मेरी हिम्मत तो देखो. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की..??
साहित्य प्रेमी दूल्हा सुहागरात को अपनी दुल्हन से बोला - प्रिय, आज से तुम ही मेरी कविता हो , भावना हो, कामना हो..दुल्हन ने यह सुनकर दूल्हे से कहा- मेरे लिए भी आज से तुम ही मेरे मुकेश हो, सुरेश हो, रमेश हो..
पत्नी (पति से)- बताओं तुम्हें मैं कितनी अच्छी लगती हूं।पति (पत्नी से)- बहुत ज्यादापत्नी- फिर भी कितनीपति- इतनी की दिल चाहता है तुम्हारी जैसी एक और ले आऊं।
रमेश- मुझे अपनी पत्नी से दूसरी नजर में ही प्यार हो गया था।मोहन- पहली नजर में क्यों नहीं?रमेश- क्योंकि मेरी पहली नजर उसके हीरों के हार पर नहीं पड़ी थी।
पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें खाना बनाना आता तो मैं आया की छुट्टी कर देता।पत्नी (पति से)- अगर तुम्हें प्यार करना आता तो मैं ड्राइवर की छुट्टी कर देती।
पत्नी (पति से)- जानू, काश आप मैसेज होते.. मैं आपको सेव करती और जब चाहे पढ़ती!पति (पत्नी से)- तुम कंजूस की कंजूस ही रहोगी.. ये नही कि मुझे अपनी सभी सहेलियों को फॉरवर्ड करतीं..!!!
त्नी (पति से)- चलो मैं छुपती हूं तुम मुझे ढूंढना। अगर ढूंढ लिया तो हम शॉपिंग चलेंगे।पति (पत्नी से)- अगर नही ढूंढा तो?पत्नी- ऐसा मत कहो ना जानू मैं दरवाजे के पीछे ही छिपूंगी।
पति (पत्‍‌नी से)- अरे, सुनती हो, डाक्टरों का कहना है कि अधिक बोलने से उम्र काफी कम हो जाती है।पत्‍‌नी (मुस्कुराकर)- अब तो तुमको विश्वास हो गया ना कि मेरी उम्र पैंतालीस से घटकर पच्चीस कैसे हो गयी।
पत्नी (पति से)- डार्रि्लग क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?पति (पत्नी से)- नहींपत्नी- क्यों नहीं?पति- क्योंकि मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।
पत्नी (पति से)- जब भी मैं तुम्हारे पास आती हूं तो तुम चश्मा क्यों पहन लेते हो।पति (पत्नी से)- डॉक्टर ने कहा था जब भी सिरदर्द आए चश्मा पहन लेना।
एक औरत कोमा में चली गयी..पति मुर्दा समझ कर जलाने चला..रास्ते में अर्थी खंबे से टकराने से औरत को होश आ गया..1 साल बाद औरत सच में मर गयी..सब लोग राम-राम सत्य है बोलते जा रहे थे लेकिन पति की जुबान पर एक ही बात थी खंबा बचा के.
पत्नी (पति से)- अजी, यह जो आप पैंट बार-बार ऊपर खींचते हो, वह बहुत बुरा लगता है।पति (पत्नी से)- मेरा खयाल है अगर मैं पैंट ऊपर न खींचूं तो और भी बुरा लगेगा।
पत्नी (पति से)- आज रामायण के पाठ में पंडितजी ने बताया कि रामराज में शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पिया करते थे, यह भला कैसे हो सकता है?पति (पत्नी से)- हो क्यों नहीं सकता, क्या मैं तुम्हारे साथ नहीं रहता?
पति- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या तुम तुरंत शादी कर लोगी?पत्नी- आप भी ना कैसी बात करते हो, 2-3 महीने तो रुकना ही पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे
पति-पत्‍‌नी में लड़ाई हुई। पति ने आत्महत्या करने की सोचकर बाजार से जहर लाकर खा लिया। वो मरे नहीं बीमार हो गए।पत्‍‌नी (गुस्से में बोली)- सौ बार कहा है कि चीजें देखकर खरीदा करो पैसे भी गए और जिस काम के लिए लाए वो भी नहीं हुआ।
एक पति अपनी पत्‍‌नी का जनाजा ले जा रहा था। जनाजे के आगे एक कुत्ता और पीछे आदमियों की लम्बी लाइन थी।एक आदमी ने ये देखा और जब उसकी समझ में न आया की ये क्या चक्कर है तो जाकर पति से पूछा।आदमी- भाई साहब ये सब कैसे हुआ?पति- ये जो कुत्ता है, इसने काट लिया था आदमी ने कुछ सोचा और बोला- ये कुत्ता एक दिन के लिए उधार में दे दो।पति- जरुर, पर पीछे लाइन में लग जाओ।
पति (पत्नी से)- मेरी कौन-सी बुक तुम्हें सबसे ज्यादा पसंद है?पत्नी - चेक बुक
पत्नी (गुस्से में)- देख लेना तुमको नरक में भी जगह नही मिलेगी।पति- अरे ठीक है, वैसे भी मैं हर जगह तेरे साथ आना भी नही चाहता।
शादी के बाद पति ने पूछा- तुम्हारे शादी से पहले कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?पत्नी ने एक लिफाफा दिया, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये थे।पति- ये क्या?पत्नी- मैं जब भी ब्वॉयफे्रंड बनाती थी तो 1 चावल का दाना इसमें डाल देती थी।पति (दाने गिन के)- बस 7? और ये 200 रुपए क्यों?पत्नी- 4 किलो चावल बेच दिए..
राजेश- कल मेरा पत्‍‌नी के साथ बहुत झगड़ा हुआ।नरेश- क्यों? ऐसी क्या बात हुई?राजेश- मुझे टीवी पर मैच देखना था और वो कह रही थी कि फिल्म देखने चलो!नरेश- फिल्म कैसी लगी
पति-आज खाने में क्या बनाओगी ?पत्‍‌नी- जो तुम कहो।पति- दाल चावल बनाओ।पत्‍‌नी- अभी कल ही तो खाए थे।पति- तो सब्जी बना लो।पत्‍‌नी - बच्चे नहीं खाते।पति - फिर कीमा।पत्‍‌नी - मुझे एलर्जी है।पति - पराठे?पत्‍‌नी - रात को पराठे कौन खाता है !पति - तो कढ़ी बना लो ?पत्‍‌नी - दही नहीं है।पति - फिर क्या बनाओगी ?पत्‍‌नी - जो तुम कहो..
ये लो, तुम्हारी टिप, सौ रुपये का नोट बैरे की ओर बढ़ाते हुये नौजवान ने कहा।खुश होकर सलामी ठोकते हुये बैरे ने कहा- अब आप जब शाम को आएंगे तो मैं आपके लिये कोने वाली सबसे अच्छी टेबल रिजर्व करके रखूंगा।ये सौ रुपये मैंने इसलिये दिये हैं कि शाम को जब मैं अपनी बीवी को लेकर आऊंगा तो तुम मुझसे कहना कि कोई टेबल खाली नहीं है फिर मैं उसे
पति- डार्लिंग, अभी-अभी मेरा एक दोस्त खाने पर हमारे घर आने वाला है।पत्नी- तुम्हारा दिमाग खराब है ? पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, किचन में सामान नहीं है, मैं बहुत थकी हुई हूं और तुम्हारा दोस्त अभी आ रहा है, क्या सोचेगा वह ?पति- तभी तो मैंने उसे बुलाया है! दरअसल वह जल्दी ही शादी करने जा रहा है और शादी से पहले देखना चाहता है कि शादीशुदा लोग कैसे रहते हैं !!!
पत्नी (पति से)- जानू, बैग पैक कर लो, मैंने लॉटरी में 10 करोड़ रुपये जीते हैं।पति (पत्नी से)- बैग में सर्दियों के कपड़े डालूं या गर्मियों के?पत्नी- जो भी हो। बैग पैक करो और दफा हो जाओ।
पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!
भगवान जब दुनिया बना रहे थे तो उन्होंने कहा- कि दुनिया के हर कोने में अच्छी बीवी मिलेगी।लेकिन दुनिया को गोल बना दिया
पत्‍‌नी (पति से)- अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या आप तुरंत दूसरी शादी कर लेंगे?पति (सोच कर)- नहीं कम से कम 2-3 महीने तो रुकना पड़ेगा वरना लोग क्या कहेंगे
पत्नी- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की.. कैन यू बिलीव दैट?पति- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की...??
पति (पत्नी से)- जानती हो, विदेशों में तलाक लेना बहुत ही आसान है!पत्नी (पति से)- जानती हूं, तभी तो वहां लड़कियां शादी के समय रोती नहीं हैं.
एक महिला अपनी सहेली को बता रही थी- तलाक के बाद मेरे और मेरे पति के बीच में बराबर-बराबर बंटवारा हो गया। दो बच्चे मेरे पास रह गए और दो उनके पास।सहेली- और जायदाद का क्या हुआ?महिला- उसका भी बराबर-बराबर बंटवारा हो गया। आधी मेरे वकील के पास पहुंच गई, आधी उनके वकील के पास।
पठान ने अपनी बीवी को गोली मार दी, क्योंकि उसकी बीवी ने सिर्फ इतना कहा था कि- मैं अपनी जिंदगी, शान और शौकत के साथ गुजारना चाहती हूं।
एक कंजूस पति को करंट लगा..पत्नी- आप ठीक तो हो ना?कंजूस- मैं ठीक हूं.. तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा है।
गुस्से का आना, मर्द होने की निशानी है..मगर..गुस्से को पी जाना पति होने की निशानी है।
चिंटू (पिता से)- पापा पति और पत्नी में क्या अंतर है?चिंटू- पति परिवार का सिर है और पत्नी परिवार की गर्दन, जो सिर को किसी भी ओर घुमा सकती है।
एक आदमी ने 100 बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनाया। ब्लड बैंक वालों ने उसकी पत्नी का सम्मान यह कहकर किया कि आपने नहीं पीया तभी तो हमने लिया।
राकेश (मुकेश से)- मेरे पत्नी तो बोलने में इतनी कुशल है कि किसी भी टॉपिक पर वह घंटों बोल सकती है।मुकेश (राकेश)- मेरी पत्नी तो और भी कुशल है, बिना टॉपिक के घंटों बोल सकती है
पत्नी (पति से)- रामायण के पाठ में लिखा है कि उस समय शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पिया करते थे, ये भला कैसे हो सकता है?पति (पत्नी से)- क्यों नही हो सकता, क्या मैं तुम्हारे साथ नही रहता?
पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा।पत्नी (पति से)- दूसरी शादी तो नहीं करोगे?पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है।
पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी पढ़ा रहा था।पत्नी (दोपहर में)- चलो डिनर ले लो..पति- दिन के खाने को लंच कहते हैं।पत्नी- ये कल रात का बचा हुआ खाना है
पत्नी (पति से)- मेरी तो कोई संतान नही हैं इसलिए सोचती हूं कि अपनी सारी जयदाद किसी साधू को दान कर दूं।ये सुनकर पति उठकर जाने लगा।पत्नी- तुम कहां जा रहे हो?पति (गंभीरता से)- साधू बनने।
पति (पत्नी से)- रात को सपने में एक चुड़ैल कभी मेरे आगे, कभी मेरे पीछे घूम रही थी।पत्नी (पति से)- कौन सा सपना था?पति- मेरी शादी का।
एक बार मुकेश अपनी पत्नी के साथ होटल में गया तभी एक महिला ने मुकेश से हैलो किया।पत्नी (मुकेश से)- कौन थी वो?पति- तुम दिमाग खराब मत करो, मैं पहले ही परेशान हूं कि वो भी यही पूछेगी।
यदि कोई पति कार का दरवाजा खोलकर खड़ा हो जाये और पत्नी से बैठने का आग्रह करे तो यह तय जानिये कि या तो कार नई है या पत्नी।
पति (पत्नी से)- मैं अभी साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लूंगा।पत्नी (पति से)- क्या गजब करते हो, नई साड़ी है।

Ads go here

Comments