Naseeb Quotes In Hindi

जब नसीब चलता है,
तो लोगों को लगता है की
उनका दिमाग चल रहा है !!
वादा भी करो और इरादा भी करो,
ख्वाहिशों में खुद को आधा ना करो,
बदल देते है लोग कर्म से ही दुनिया,
तक़दीर पर भरोसा कुछ ज्यादा ना करो !!
पक्के इरादे तक़दीर बदल देते है,
किस्मत मोहताज नहीं हाथों की लकीरों की !!
जिन्दगी तस्वीर भी है और तक़दीर भी,
फर्क तो सिर्फ रंगों का होता है,
मनचाहे रंगों से बने तो तस्वीर,
और अनजाने रंगों से बने तो तकदीर !!
इन्सान की फितरत भी बड़ी अजीब है,
डूबता है तो पानी को दोष देता है,
गिरता है तो पत्थर को दोष देता है,
कुछ कर नहीं पाता तो नसीब को दोष देता है !!
हाथों की लकीरों पर गुमान मत करना,
किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते !!
मुश्किल राहे भी आसान हो जाती है,
हर राह पर पहेचान हो जाती है,
जो लोग मुस्कुरा के करते है सामना,
किस्मत उनकी गुलाम हो जाती है !!
भाग्य और दूसरों को दोष क्यूँ देना,
जब सपने हमारे है तो कोशिशें भी हमारी होनी चाहिए !!
कहते है किस्मत पलटती है,
पर जिसकी भी पलटती है,
पलट कर रख देती है !!
तक़दीर के लिखे पर शिकवा न कर,
तू अभी इतना समझदार नहीं हुआ है
की रब के इरादे समझ सके !!
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
अगर कुछ चाहो और न मिले तो
समझ लेना कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में !!
या रब लिख दी तूने तक़दीर मेरी मेरे ही हाथो पर,
और मेरी तक़दीर पर मेरा ही बस नहीं चलता !!
एक ही बात अच्छी है इन लकीरों में,
धोखा देती है पर रहती हाथों में ही है !!
अपनी गलतियों से तक़दीर को
बदनाम मत करो,
क्यूंकि तक़दीर तो खुद
हिम्मत की मोहताज होती है !!
भाग्य के दरवाजे पर
सर पीटने से बेहतर है,
कर्मो का तूफ़ान पैदा करे,
दरवाजे अपने आप खुल जायेंगे !!
कर्म को बोओ और
आदत की फसल काटो,
आदत को बोओ और
चरित्र की फसल काटो,
चरित्र को बोओ और
भाग्य की फसल काटो !!

Ads go here

Comments